देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफ — मोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

जबलपुर: सतपुला ब्रिज के पास ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, पहचान में जुटी पुलिस

असकरी टाइम्स

जबलपुर: सतपुला ब्रिज के पास ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, पहचान में जुटी पुलिस

जबलपुर। अधारताल और जबलपुर रेलवे स्टेशन के बीच सतपुला ब्रिज के पास गुरुवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से करीब 65 से 70 वर्ष की एक महिला की मौत हो गई। रांझी थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की पहचान अभी नहीं हो सकी है।



घटना 26 नवंबर की सुबह करीब 11:20 बजे की है। अधारताल स्टेशन पर पदस्थ ट्रैकमैन आशीष सिंह ने रेलवे ट्रैक पर महिला का शव देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। रांझी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और पंचनामा कार्रवाई पूरी की। पुलिस के मुताबिक, ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी।

पहचान के लिए पुलिस ने जारी किया हुलिया

पुलिस के अनुसार, महिला की उम्र करीब 65 से 70 वर्ष थी। उसका रंग गेहुंआ, चेहरा गोल और सिर के बाल छोटे थे। घटना के समय उसने लाल साड़ी और लाल रंग का गर्म स्वेटर पहन रखा था।

रांझी थाना पुलिस ने मर्ग क्रमांक 73/26 कायम कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट भी खंगाली जा रही हैं। पुलिस ने अपील की है कि महिला के बारे में जानकारी रखने वाले लोग या उसे तलाश रहे परिजन तत्काल रांझी थाने से संपर्क करें।

असकरी टाइम्स

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times
askari times