देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफ — मोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

एक नवंबर को मालवीय चौक पर मशाल जलाकर होगा प्रदर्शन



जबलपुर। इंडिया गठबंधन की एक बैठक घंटाघर स्थित इंडियन कॉफी हाउस में आयोजित की गई। बैठक में दिल्ली में 1 नवंबर को इंडिया गठबंधन में शामिल दलों द्वारा आयोजित प्रदर्शन के समर्थन में जबलपुर में भी व्यापक विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। इसके तहत 1 नवंबर को मालवीय चौक पर मशाल जलाकर प्रदर्शन किया जाएगा। इस प्रदर्शन के माध्यम से संविधान और लोकतंत्र की रक्षा, चुनाव में मतपत्र की व्यवस्था बहाल करने तथा लोकतांत्रिक अधिकारों की मांग की जाएगी I अभियान उपस्थिति होने की अपील रामरतन यादव, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ शर्मा, समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष नोखेलाल प्रजापति, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के जिला सचिव राजेंद्र गुप्ता, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPM) के जिला सचिव एन. चक्रवर्ती, राष्ट्रीय समानता दल के गया प्रसाद कुशवाहा, समाजसेवी घनश्याम यादव, सर्व जनजाति सेवा संघ के इंद्र कुमार कुलस्ते, पूर्व नगर निगम नेता प्रतिपक्ष राजेश सोनकर, डॉ. प्रशांत मिश्रा, राज सोनकर, कुशवाहा समाज के प्रदेश अध्यक्ष बैजनाथ कुशवाहा, सम्राट अशोक क्रांति सेवा के वृंदावन वर्मा, संयुक्त संघर्ष समिति के रजनीश दुबे, डॉ. बसंत अग्रवाल, अखिल भारतीय बौद्ध महासभा के संतोष मराठा, लोधी समाज के सीताराम पटेल, डॉ. राजकुमारी बंसल, कांग्रेस महिला अध्यक्ष प्रियंका सोनी, समाजवादी पार्टी के रोहित यादव, सुधीर शर्मा, डॉ. आर. पटेल, एडवोकेट अनुराग सिंह, डॉ. मुस्ताक मंसूरी, एडवोकेट तनवीर हर्ष, अतुल पटेल, राजेश यादव रज्जन, सिद्धार्थ खरे, नंद कुमार कुशवाहा, सरमन रजक एवं प्रहलाद बौद्ध आदि ने की हे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times
askari times