देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफ — मोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

भोपाल के न्यू मार्केट में भीषण आग, छोले-भटूरे की दुकान से भड़की लपटें कई दुकानों तक पहुंचीं

 


भोपाल। न्यू मार्केट में गुरुवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक छोले-भटूरे की दुकान में अचानक आग भड़क उठी। कुछ ही देर में लपटें करीब 25 फीट तक उठने लगीं और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देने लगा।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दुकान पर भटूरे बनाए जा रहे थे। इसी दौरान अचानक आग लगी। कर्मचारियों ने शुरुआती स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग तेजी से फैल गई। इसके बाद दुकान में मौजूद लोग बाहर निकलकर सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए।

कई दुकानें और रेहड़ियां आईं चपेट में

आग छोले-भटूरे की दुकान से फैलते हुए आसपास की करीब 5 से 6 दुकानों और 10 से 12 रेहड़ियों तक पहुंच गई। दो मोबाइल दुकानों, बर्तन और कपड़ा शोरूम के भी प्रभावित होने की जानकारी सामने आई है।

दुकानों में लगे पर्दों और अन्य ज्वलनशील सामग्री के कारण आग तेजी से फैलने की बात कही जा रही है।

15 से अधिक दमकल वाहन मौके पर

आग की ऊंची लपटें देखकर न्यू मार्केट में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। 15 से अधिक फायर ब्रिगेड वाहनों को आग पर काबू पाने में लगाया गया।

दमकलकर्मी आग को आसपास के अन्य प्रतिष्ठानों तक फैलने से रोकने में जुटे रहे।

हनुमान मंदिर तक नहीं पहुंची आग

आग के पास स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर के भी चपेट में आने की आशंका थी, लेकिन मंदिर की दीवार के कारण आग वहां तक नहीं पहुंच सकी।

फिलहाल आग लगने की वास्तविक वजह और कुल नुकसान का आकलन नहीं हो सका है। स्थिति नियंत्रित होने के बाद ही नुकसान की सही तस्वीर सामने आ सकेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times
askari times