देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय का बड़ा बाबू निकला ‘करोड़पति’, लोकायुक्त ने दर्ज किया आय से अधिक संपत्ति का मामला



जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के उच्च वर्ग लिपिक (बड़े बाबू) बंश बहोर पटेल के खिलाफ लोकायुक्त ने आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है। लोकायुक्त की जांच में दावा किया गया है कि पटेल ने अपने सेवाकाल में प्राप्त वैध आय की तुलना में काफी अधिक राशि खर्च की। जांच के बाद प्रकरण दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया गया है।

91.88 लाख आय, खर्च 1.68 करोड़ से अधिक

लोकायुक्त एसपी अंजुलता पटले के मुताबिक जांच में बंश बहोर पटेल की कुल आय 91 लाख 88 हजार 611 रुपए आंकी गई, जबकि उनका कुल व्यय 1 करोड़ 68 लाख 51 हजार 337 रुपए पाया गया।

लोकायुक्त के अनुसार आय और व्यय के आकलन में 85.57 प्रतिशत अनुपातहीन संपत्ति सामने आने का दावा किया गया है। इसी आधार पर आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई है।

जांच के बाद लोकायुक्त ने दर्ज किया मामला

लोकायुक्त एसपी ने बताया कि पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त मध्यप्रदेश भोपाल योगेश देशमुख के निर्देशन और पुलिस उप महानिरीक्षक लोकायुक्त मनोज सिंह के नेतृत्व में भ्रष्टाचार के मामलों में लगातार कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में शुक्रवार को जांच पूरी होने के बाद रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में पदस्थ उच्च वर्ग लिपिक बंश बहोर पटेल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का प्रकरण दर्ज किया गया।

मामला अभी लोकायुक्त की विवेचना में है, इस

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times