जबलपुर - राष्ट्रीय खिलाड़ी तेजेन्द्र सिंह मसराम की स्मृति में आयोजित जिला स्तरीय ताइक्वांडो एवं जु-जित्सु प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ , प्रतियोगिता का शुभारंभ मानव क्रीड़ा एवं कला एकेडमी ऑफ इंडिया के संस्थापक राजकुमार यादव,प्राचार्या आदित्य कांवेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल जबलपुर, शिवानी बेन, महासचिव जबलपुर ताइक्वांडो यूनियन,जु-जित्सु संघ जबलपुर महासचिव जयराज चौधरी , संयुक्त सचिव शशांक सिंह ठाकुर ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर संस्था संस्थापक राजकुमार यादव ने बताया कि ग्रीष्मकालीन जिला स्तरीय ताइक्वांडो एवं जु-जित्सु प्रतियोगिता 2025 का आयोजन रॉक फोर्ड सोफ्टसोल कम्प्यूटर एकेडमी महानद्दा मदन महल जबलपुर में किया गया जिसमें मानव क्रीड़ा एवं कला एकेडमी ऑफ इंडिया की शाखा मदन महल, शाखा बिलहरी, शाखा बिलहरी, शाखा बरेला, शाखा मेडिकल, गढ़ा मार्शल आर्ट एकेडमी, पनागर मार्शल आर्ट एकेडमी के खिलाड़ियों से लगभग 135 खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया । प्रतियोगिता में निर्णायक मण्डल में की भूमिका शिवानी बेन,जयराज चौधरी, शशांक सिंह ठाकुर,मानवराज यादव,कामाक्षा पटेल, मोहित यादव,दीपा रघुवंशी निभाएंगे। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन दिया । प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ियों का चयन आगामी दिनों 13 जून से 15 जून तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि जुजित्सु मार्शल आर्ट खेल भारत सरकार खेल मंत्रालय एवं मध्य प्रदेश शासन द्वारा मान्यता प्राप्त खेल है। मध्य प्रदेश के खेलों की अधिकृत सूची में भी शामिल है। तथा पदक विजेता खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति देने का भी प्रावधान है।जुजित्सु खेल एशियाई खेल, एशियाई गेम्स, एशियन बीच गेम्स, वर्ल्ड गेम्स, वर्ल्ड पुलिस गेम्स जैसी अनेक बड़ी प्रतिस्पर्धा में भी शामिल है तथा मध्य प्रदेश शासन द्वारा इस खेल में विक्रम अवार्ड तथा एकलव्य अवार्ड, विश्वामित्र अवार्ड भी दिए जाते हैं।
Tags
jabalpur